Chanamurraa

छत्‍तीसगढ़ की जोया मिर्जा ने रचा इतिहास, भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट डॉक्‍टर, ऐसा करने वाली राज्‍य की पहली महिला

  • April 30, 2024
  • 141 Views
Spread the love

रायपुर :  छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली लेफ्टिनेंट जोया मिर्जा भारतीय सेना में डाक्टर बन गई हैं। प्रदेश से इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं। उन्होंने वर्ष 2023-24 में आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कालेज, पुणे से एमबीबीएस किया था।

उच्च अंकों के साथ एमबीबीएस करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में यह पद मिला। प्रदेश की इस होनहार बेटी ने रविवार को जम्मू में अपनी पहली ज्वाइनिंग भी दे दी है। उन्होंने केपीएस भिलाई से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह नीट की तैयारी करने लगीं। कोटा में कोचिंग की और लगातार तैयारी में जुटी रहीं और पुणे के आर्म्स फोर्स्ड मेडिकल कालेज से डिग्री पूरी की।


Spread the love