Chanamurraa

जीजा ने कुल्हाड़ी से हमला कर साले को उतारा मौत के घाट, थाना में किया सरेण्डर…

  • April 30, 2024
  • 105 Views
Spread the love

गरियाबंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तारबाहरा में आज सोमवार की शाम एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने साले को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम दिने के बाद आरोपी खुद को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली प्रभारी कृष्णा प्रसाद जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि ग्राम पंडरी पानी निवासी मृतक सनत कुमार ध्रुव जो ग्राम तारबाहरा में अपने जीजा बंशीलाल ध्रुव के घर कुछ महीनों से रह रहा था। बताया जाता है कि आज सोमवार के शाम 6 बजे के लगभग जीजा बंशीलाल अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद कर रहा था। जिससे मृतक सनत कुमार बीच बचाव करने पहुंचा तो आरोपी बंशीलाल ने कुल्हाड़ी से सनत के गर्दन के नीचे वार किया। जिससे मृतक सनत वही नजदीक बिछे पलंग में गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बंशीलाल स्वयं सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Spread the love