Chanamurraa

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्‍कर्म, पीड़िता की शिकायत पर आरोपित अरेस्‍ट…

  • April 25, 2024
  • 105 Views
Spread the love

रायपुर : राजधानी में एक युवती से शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित आशीष सोनी के खिलाफ गंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आशीष से जब शादी की बात कही तो युवक साफ मुकर गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गंज थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: आरोपित आशीष सोनी भिलाई का रहने वाला है और मुंबई में एक निजी कंपनी में साइबर सिक्योरिटी कंसलटेंट के पद पर काम करता है। मेट्रोमोनियल साइट के जरिए उसकी पहचान रायपुर की युवती से हुई थी। आशीष ने शादी का वादा कर उसके साथ करीब एक साल तक संबंध बनाए रखा।

पीड़िता के स्वजनों के सामने भी किया था शादी का वादा

दोनों के बीच लगातार भेंट-मुलाकात होने लगी। इन दौरान आरोपित ने कई बार युवती को जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। जब भी पीड़िता शादी के लिए बोलती थी तो वह घर-परिवार का हवाला देकर टालमटोल करता था।इतना ही नहीं आरोपित और उसके स्वजनों ने पीड़िता के स्वजनों के सामने भी शादी कराने का वादा किया था।

इसका फायदा उठाकर आरोपित लगातार युवती से दुष्कर्म कर मामूली बात पर मारपीट भी करता था। पिछले दिनों ही आरोपित और उसके स्वजनों ने पीड़िता और उसके स्वजनों को मिलने के बहाने से घर बुलाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने गंज पुलिस थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आशीष सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Spread the love