रायपुर। जिले में एक बार फिर आगजनी की घटना हुई है. यहां कोटा श्मशान घाट में गुरुवार रात भीषण आग गई. घटना की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची. अग्निशमन विभाग और श्मशान घाट प्रबंधक किसी तरह आग पर काबू पाने में कामयाब रही.
मुक्ति धाम में आग लगने की वजह साफ़ नहीं हो पाई है. मुक्ति धाम के संचालक विजय सिंह जडेजा ने बताया कि हमें शक है कि किसी शरारती तत्व ने आग लगाई है. जिसकी शिकायत करने हम सरस्वती नगर थाने पहुंचे हैं.




