Chanamurraa

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, शादी समारोह के बीच मचा कोहराम…

  • April 17, 2024
  • 124 Views
Spread the love

जांजगीर। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठी, तो पूरा गांव रो पड़ा। दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की है। FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक का नाम मंथन हैं, जो अकलतरा का रहने वाला है।

पहरिजनों के मुताबिक मंथन की बड़ी बहन की शादी घर पर चल रही थी। हल्दी के बाद वो किसी काम से बाइक से घर से निकला था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। जब वो FCI गोदाम के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। घटना में मंथन के सर पर गंभीर चोट आयी, जिसमें उसकी मौत हो गयी।

मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी हो रही थी, मौत के दिन ही बारात आने वाली थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बहन की बारात 8 बजे आने वाली थीं। उससे पहले ही युवक मंथन की मौत हो गई है। शादी वाले घर में खुशी के बजाय मातम का माहौल है।सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


Spread the love