रायपुर। प्रदेश के कथित शराब घोटाले के मामले के आरोपित पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, होटल कारोबारी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) व इकोनामिक आफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) की टीम की पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं, जिन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ की तैयारी की जा रही है. इसमें आबकारी से जुड़े अधिकारी, कंपनियां और रिटायर IAS को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.
जिन से पूछताछ हो है उनमें जनार्दन कौरव, नीतू नोतानी, दिनकर वासनिक, नवीन प्रताप सिंह तोमर, इकबाल खान, विकास गोस्वामी, अशोक सिंह, अनिमेष नेताम, अरविंद पाटले, विजय शर्मा, रामकृष्ण मिश्रा, मंजुश्री कसेर, सौरभ बख्शी, नितिन खंडुजा, मोहित जायसवाल, रविश तिवारी, गरीबपाल दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर, सोनल नेताम, प्रमोद नेताम, आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी के नाम शामिल हैं.
EOW सेवानिवृत IAS व पूर्व मुख्य सचिव (CA) विवेक ढांढ, अनिल टूटेजा और निरंजन दास से पूछताछ की तैयारी है. इन्हें जल्द ही नोटिस देकर बुलाया जाएगा. कुछ दिन पहले ही टीम ने छापा भी मारा था, लेकिन कोई भी घर पर मौजूद नहीं थे.




