Chanamurraa

CG : राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में चुनावी सभाओं को करेंगी संबोधित

  • April 15, 2024
  • 175 Views
Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी के दौरे और यहां होने वाली सभाओं में एक बड़ा अपडेट है. अपडेट ये हैं कि उनकी यहां होने वाले दौरे और सभाओं की तारिख बदल गई है. अब वे 20 अप्रैल की जगह 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी. लोकसभा के समर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभाओं की तैयारी है l

प्रियंका प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में उनके चुनावी दौरे को लेकर हरी झंडी मिल गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर पहुंचेंगी. इससे पहले 20 अप्रैल को राजनांदगांव में उनकी आमसभा की तैयारी हो रही थी. अब कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ने की सूचना है l

21 अप्रैल को वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगी. बस्तर लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा के बाद कांकेर में प्रियंका गांधी का दौरा तय किया गया है. जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण की सीटों में प्रियंका पहले राजनांदगांव में आमसभा कर सकती हैं. हालांकि इसे लेकर अभी संगठन निर्णय कर रहा है l


Spread the love