Chanamurraa

पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटी की हत्या, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान…

  • April 14, 2024
  • 162 Views
Spread the love

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरभंजा के पतरापारा में एक पिता ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि आरोपी चंदन मांझी 35 वर्ष ग्राम सरभंजा के पतरापारा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आरोपी अपनी 15 साल की बेटी वस्पति मांझी को किसी लड़के के साथ घूमते देख लिया। इसके बाद युवक ने बेटी के घर आने के बाद उसे फटकार लगाई। पति को नशे में धुत चिल्लाते देख उसकी पत्नी अनीता मांझी बीच-बचाव करने आई लेकिन पिता नहीं माना। पत्नी के रोकने पर चंदन और भड़क गया। उसने कहा कि वस्पति उसकी बेइज्जती करा रही है और लड़कों के साथ घूम रही है। इससे नाराज होकर पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी की खून से लथपथ लाश देखकर अनीता मांझी इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी पिता ने कहा कि बेटी बेइज्जती करा रही थी। मां ने बताया कि, वस्पति मांझी कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। वह पढ़ाई करने के साथ ही दूसरों के घरों में काम भी करती थी। उसके पिता नाबालिग बेटी की शादी भी कराना चाह रहा था। पुलिस ने शव के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Spread the love