Chanamurraa

विवादित बयान देकर फिर फंस गए कांग्रेस प्रत्याशी लखमा, दो थानों में दर्ज हुई FIR…

  • April 13, 2024
  • 123 Views
Spread the love

रायपुर: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी उत्साह भी बढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं, नेताओं के बयानों के साथ ही कांग्रेस प्रत्याश कवासी लखमा के खिलाफ हेट स्पीच पर FIR दर्ज किया गया है। उनके पैसे बांटने का मामला भी काफी चर्चा में है, जिससे राजनितिक गलियारों में इस बात को लेकर काफी विवाद बढ़ रहा है।

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ बीजापुर जिले के 2 थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। मिरतुर और कुटरू थाने में आईपीसी की धारा 500, 188, 506 के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

लखमा के खिलाफ एफआईआर चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस के जवानों को तीर धनुष से मार भगाने और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण देने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लिए गए संज्ञान के बाद हुई है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बस्तर दौरे से एक दिन पहले बस्तर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ जिला निर्वाचन आयोग ने बीजापुर जिले के अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराया है और गिरफ्तारी होने की भी संकेत दिए हैं।

बताया जा रहा है कि एफआईआर भैरमगढ़ तहसीलदार के आवेदन पर हुई है। बता दें कि बता दें कि पीएम मोदी पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बाद कवासी लखमा ग्रामीणों को क्षेत्रीय बोली गोंडी में कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम।


Spread the love