Chanamurraa

इलेक्ट्रिक स्कूटर के ब्लास्ट होने से बुरी तरह घायल हो गई थी युवती, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत…

  • April 13, 2024
  • 101 Views
Spread the love

रायपुर। इलेक्ट्रिक स्कूटर के ब्लास्ट होने से घायल युवती की शुक्रवार को रायपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल, 26 मार्च को सूरजपुर चंद्रपुर निवासी पार्वती ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज पर लगाया था। चार्ज पर लगी स्कूटर में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे घर में आग फैल गई और 22 वर्ष की पार्वती घायल हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, पार्वती को इलाज के लिए रायपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। लेकिन हालात गंभीर होने की वजह से पार्वती की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार घटना में चार्जिंग के दौरान, जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लास्ट हुआ था वह हीरो कंपनी की थी। प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लास्ट के मामले पहले भी आ चुके हैं। इन घटनाओं में घर के बड़े हिस्से जलकर भी खाक हुए थे। वहीं इस मामले में अब तक किसी प्रकार की पुलिस जांच नहीं हुई है।


Spread the love