रायगढ़ : CG NEWS : चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक के 500 मीटर पहले की एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मौजूद भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। मौके आरपीएफ पुलिस और चक्रधर नगर थाने की पुलिस पहुंची और पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बता दें महिला के पास मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान गायत्री पति सुनील के रूप में हुई है, जो सरसींवा थाना क्षेत्र के बलौदा बाजार निवासी बताई जा रही है। मौके पर मृतिका के सामान और चप्पल को देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला ने नियोजित तरीके से आत्महत्या की है। अब पुलिस आत्महत्या के कारण और दोषी की पतासाजी करने में जुट गई है। आरपीएफ पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।




