Chanamurraa

पत्नी ने कहा दूर रहना मेरे पति से और फिर….दो बच्चों के बाप ने अपनी प्रेमिका संग मिलकर उठाया ये बड़ा कदम

  • April 7, 2024
  • 129 Views
Spread the love

बलौदाबाजार:  बलौदाबाजार जिले में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। जहां ग्राम अर्जुनी रवानभाठा में बीती रात प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को चुनरी से बांध कर गमछे से पेड़ में लटक कर फांसी लगा ली है. मृतक का नाम दीपक यादव पिता महेश यादव उम्र 27 वर्ष अर्जुनी गांव और मृतिका का नाम किरण कटारे के रूप में पहचान हुई है।

सूत्रों के अनुसार पता चला कि मृतक पूर्व से शादीशुदा है, जिसके दो बच्चे एक 8 वर्ष की लड़की और 3 वर्ष का लड़का है. दोनों के बीच काफी समय से प्रेमसंबंध चल रहा था. जिस पर मृतक की पत्नी हीरा बाई यादव ने मृतिका किरण कटारे को अपने पति से दूर रहने की समझाइश दी थी। पर वे दोनों नहीं माने और एक साथ जीवन नहीं बिता सके तो मौत को गले लगा लिया । घटना की सूचना पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. दोनों से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।


Spread the love