Chanamurraa

पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को घर जाकर दिया गया भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; पीएम मोदी भी रहे मौजूद

  • March 31, 2024
  • 129 Views
Spread the love

नई दिल्ली : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने उनके घर जाकर उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनड़, वैंकय्या नायडू भी मौजूद थे।


चार शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया

इससे पहले शनिवार (30 मार्च) को राष्ट्रपति भवन में चार शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ये चार शख्सियत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन थे।


Spread the love