Chanamurraa

रायपुर रेलवे स्टेशन में लगी भयानक आग, कैंटीन व मिल्क पार्लर जलकर खाक…

  • March 28, 2024
  • 101 Views
Spread the love

रायपुर।रायपुर रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म पर बने कैंटीन में भयानक आग लग गई। आग प्लेटफार्म नंबर सात में लगी। आग लगने से देवभोग मिल्क पार्लर और उसके पास स्थित एक कैंटीन जलकर राख हो गई।

मिली जानकारी अनुसार देर रात अचानक कैंटीन के प्लेटफार्म नंबर सात में स्थित देवभोग मिल्क पार्लर की शॉप और उसके पास स्थित खाने-पीने का सामान बेचने वाले कैंटीन में आग लग गई। आग के चलते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। काफी टाइम तक के फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। जीआरपी आरपीएफ व पुलिसकर्मियों ने रेल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना ख़बर लिखे जाने तक नही थी।


Spread the love