Chanamurraa

CG : कलेक्टर और एसपी सुबह-सुबह पहुंचे केंद्रीय जेल मिले कई ब्लेंड, चाकू, सिम, धारदार हथियार एवं प्रतिबंधित सामग्री ….

  • March 28, 2024
  • 131 Views
Spread the love

दुर्ग : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज जिला केंद्रीय जेल दुर्ग का तड़के सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के दल द्वारा जेल के सभी बैरक की जांच पड़ताल की गई। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री मोबाइल, सिम, उस्तरा, ब्लेड, चाकू, जैसे हस्तनिर्मित औजार, इस्तेमाल किया हुआ चिलम, बीड़ी, सिगरेट, अनावश्यक खाने की वस्तु आदि बरामद किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋचा चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा जेल अधीक्षक सहित जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को हमेशा सजग होकर ड्यूटी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। जेल निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसडीएम मुकेश रावटे, सीएसपी चिराग जैन, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, गुरुदत्त पंचभाये, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।


Spread the love