Chanamurraa

CG : SP जितेंद्र शुक्ला का एक्शन : पुलिस विभाग में वर्दी का रौंब दिखाकर मनमानी करने वाले जवानों के बीच मचा हड़कंप दो को किया सस्पेंड

  • March 28, 2024
  • 126 Views
Spread the love

दुर्ग : दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने होली के दिन ड्यूटी से गायब रहकर शराब के नशे में लोगों से हुज्जतबाजी करने वाले एक प्रधान आरक्षक सहित एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। दोनों आरक्षक मोहन नगर और नंदिनी नगर थाने में पदस्थ थे। एसपी के इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में वर्दी का रौंब दिखाकर मनमानी करने वाले जवानों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस विभान द्वारा चप्पे-चप्पे पर बल की तैनाती की गयी थी।

इसी कड़ी में दुर्ग जिले में भी पुलिस जवानों की अलग-अलग स्थानों पर की गयी थी। बताया जा रहा है कि एसपी जितेंद्र शुक्ला को नंदिनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव और मोहन नगर थाने में पदस्थ आरक्षक जनार्दन सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकातय में बताया गया कि होली में दोनों पुलिस जवानों की जहां ड्यूटी लगाई गई थी, वो उस प्वाइंट पर ड्यूटी न कर शराब के नशे में आम लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहे थे।

नंदिनी थाना क्षेत्र के सेमरिया गिरटोला निवासी उमेश कुमार जैन ने इस मामले की शिकायत एसपी से की थी। प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव उसने फोन पर धमकी देकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। पीड़ित शख्स ने बकायदा एसपी को प्रधान आरक्षक के अभद्र व्यवहार का आडियो रिकार्डिंग भी सौंप दिया था। इस शिकायत के मिलते ही एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए आज प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव को सस्पेंड कर दिया है।

इसी तरह एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मोहन नगर थाने में पदस्थ आरक्षक जनार्दन सिंह को भी सस्पेंड किया है। जनार्दन सिंह की ड्यूटी होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 मार्च से मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संग्राम चौक उरला में लगाई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एसपी ने वहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरक्षक ड्यूटी से नदारद मिला। जब उसका पता लगाया गया, तो वह भी नशे की हालत में मिला। इस पर एसपी ने आरक्षक जनार्दन सिंह को भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।


Spread the love