Chanamurraa

Petrol-Diesel Price Update: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में नया अपडेट, चेक करें ताजा दाम…

  • March 27, 2024
  • 127 Views
Spread the love

Petrol Diesel Price: देशी तेल कंपनियों ने महानगरों समेत अन्य शहरों में आज 27 मार्च को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में आप अपनी गाड़ी में तेल भरवाने से पहले पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जरूर चेक कर लें। जानिए कि देश में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है।

देश के 4 महानगरों में ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपए और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 104.19 रुपए और डीजल 92.13, कोलकाता में पेट्रोल 103.93 रुपए और डीजल 90.74 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.73 रुपए और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 और डीजल 85.92, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 तथा लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही ताजा भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।


Spread the love