Chanamurraa

CG : होली के दिन खुनी खेल : दिनदहाड़े नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों पर किया हमला 3 की मौत

  • March 26, 2024
  • 110 Views
Spread the love

बीजापुर : बीजापुर से होली के दिन बड़ी घटना की खबर आ रही है। होली के जश्न के बीच तीन लोगों की विभत्स तरीके से हत्या कर दी गयी। घटना बासागुड़ा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर है। हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी मच गयी है। जानकारी जानकारी के मुताबिक घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा है।

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद बासागुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये नक्सली घटना है या फिर विवाद की कुछ और वजह है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना की स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं आयी है।तीनों पर हमला कुल्हाडी़ से किया गया है।

इधर बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक तीन लोगों पर हमला किया गया था, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा है। होली के अवसर पर दिया बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है।

जानकारी के मुताबिक दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों पर हमला किया है। हमले में 2 की मौत मौके पर ही हो गयी थी, जबकि एक गंभीर थे। पुलिस के मुताबिक चन्द्रीया मोडियम और अशोक भंडारी की मौके पर मौत हुई, जबकि घायल कारम रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।


Spread the love