Chanamurraa

महाराष्ट्र के कारोबारी ने भिलाई में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

  • March 24, 2024
  • 70 Views
Spread the love

भिलाई। महाराष्ट्र के सांगली निवासी एक व्यापारी ने शनिवार की रात सुपेला के होटल वत्स में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी बीते तीन मार्च से होटल में ठहरा हुआ था। घटना का कारण अज्ञात है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सांगली निवासी गोविंद अय्यप्पा पवार (41) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह व्यापारी था। वह जब भी भिलाई आता था, हमेशा होटल वत्स में ही ठहरता था। वह बीते तीन मार्च से लगातार इसी होटल में ठहरा हुआ था। शनिवार की रात को उसने होटल के कमरे में फांसी लगा ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे घटना का कारण पता चल सके। अभी तक घटना का कारण अज्ञात है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love