Chanamurraa

CG News: कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, बाइक जलकर खाक, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत…

  • March 10, 2024
  • 180 Views
Spread the love

सूरजपुर। जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गयी. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां NH43 पर बाइक पर सवार होकर दो युवक जा रहे थे, उसी दौरान सामने से एक कार आ रही थी, दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी. इधर घटना की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी है. पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गयी है।


Spread the love