Chanamurraa

एनिकट में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव…

  • March 1, 2024
  • 155 Views
Spread the love

जगदलपुर। बोदरा एनिकट में नहाने गए एक युवक के डूबने की खबर सामने आई है. नारंगी नदी के बोदरा एनिकट में एसडीआरएफ की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला है. मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय कावडगांव निवासी लखन मौर्य के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार युवक अपने परिजनों के यहां बोदरा गांव आया हुआ था. युवक एनीकट में नहाने की बात कह कर गया था. युवक जब वापस नहीं लौटा तब उसकी खोज खबर परिजनों ने शुरू की. नदी किनारे कपड़े देखकर युवक के डूबने का अंदेशा जताया गया. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 

4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को नारंगी नदी से निकाला. फिलहाल पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.


Spread the love