Chanamurraa

नर्मदा नदी में मिला अज्ञात महिला का शव,, जांच में जुटी पुलिस

  • February 29, 2024
  • 60 Views
Spread the love

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के समीप नर्मदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. शव लगभग एक हफ्ते पुराना लग रहा है, साथ ही महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है.

ग्रामीणों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर शव की पहचान करने में जुटी हुई है.

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी सोनाली दुबे ने बताया कि भेड़ाघाट पुलिस को नर्मदा नदी में एक महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला तो देखा की महिला के हाथ में एक टैटू भी बना हुआ है, शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है और अब पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में पिछले एक हफ्ते में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट के बारे में जानकारी करते हुए महिला की पहचान करने में जुटी हुई है. महिला की पहचान के बाद घटना को जांच करते हुए आगे की कार्यवाही की जायेगी.


Spread the love