Chanamurraa

कल रायपुर शहर के आसमान में नजर आएंगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर

  • October 29, 2026
  • 10 Views
Spread the love

0 दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच शहर के ऊपर से गुजरेंगे

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम रायपुरवासियों को आसमान में रोमांचक नजारे की झलक दिखाने जा रही है। कल 30 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच सारंग टीम के हेलीकॉप्टर रायपुर शहर के आसमान में उड़ान भरेंगे। इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों को आसमान में उड़ते हुए देख सकेंगे।

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने अद्भुत उड़ान कौशल, सटीक समन्वय और साहसिक हवाई प्रदर्शन के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित यह टीम भारतीय वायुसेना के शौर्य, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के आसमान में सारंग हेलीकॉप्टरों की उड़ान शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। रायपुर का आसमान कल भारतीय वायुसेना के शौर्य और उड़ान कौशल की झलक से रोमांचित होगा।


Spread the love