Chanamurraa

MIC की बैठक में लिए गए राजधानी के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय

  • October 10, 2026
  • 8 Views
Spread the love

रायपुर।

  नगर निगम मुख्यालय में मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक आयोजित हुई। बैठक प्रारंभ होने से पहले नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों से जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्टीकरण मांगा।भाटागांव के सब्जी व्यापारियों के मामले में अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।यूजर चार्ज पर ब्याज वसूली को लेकर भी अधिकारियों से जवाब मांगा गया।24 घंटे में संपत्ति पुनर्मूल्यांकन का नोटिस जारी किए जाने के मामले में अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।इस बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया की ऐसा कोई कार्य या व्यवहार न करें, जिससे शासन एवं नगर निगम की छवि धूमिल हो।इसके पश्चात MIC की बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए—

OTS के माध्यम से बकाया संपत्तिकर के समाधान का निर्णय, नियमानुसार ब्याज एवं अधिभार में छूट।

एम्स आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए पेइंग गेस्ट हाउस की योजना को मंजूरी।

अमृत विहार शीतला तालाब के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव को मंजूरी।

स्ट्रीट फूड हब एवं रोजगार से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति।

सामाजिक सुरक्षा एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 268 पात्र प्रकरणों को मंजूरी।


Spread the love