Chanamurraa

Chirag Paswan Threat: केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी

  • September 1, 2026
  • 41 Views
Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी डाक के जरिए भेजी गई एक चिट्ठी में दी गई है। पत्र मिलने के बाद चिराग पासवान के कार्यालय ने मामले की जानकारी केंद्रीय गृह सचिव को दी है और जरूरी कार्रवाई की मांग की है। धमकी के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है।

चिट्ठी में क्या लिखा है?

चिराग पासवान को भेजे गए पत्र में अंग्रेजी में लिखा है, “You will be killed shortly by hardcore Terrorists”। इसका अर्थ है कि कट्टर आतंकवादियों द्वारा जल्द ही उनकी हत्या कर दी जाएगी।

धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद चिराग पासवान के कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी। कार्यालय की ओर से केंद्रीय गृह सचिव को भेजी गई चिट्ठी में पूरे मामले की जानकारी देते हुए आवश्यक सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की गई है।

पत्र कहां से आया, इसकी जांच

सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरी चिट्ठी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि पत्र कहां से भेजा गया था।

जांच में पत्र के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी देने के पीछे कौन है और पत्र भेजने का मकसद क्या था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित एजेंसियां धमकी से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं।

केंद्र सरकार में मंत्री हैं चिराग

चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।


Spread the love