Chanamurraa

रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र

  • August 28, 2026
  • 22 Views
Spread the love

रायपुर,

रक्षाबंधन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र
रक्षाबंधन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर रक्षासूत्र बांधा।

राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love