Chanamurraa

डोंगरगांव को मिला नगर पालिका का दर्जा, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

  • June 25, 2026
  • 2 Views
Spread the love

राजनांदगांव। डोंगरगांव नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर डोंगरगांव नगर पंचायत का उन्नयन कर उसे नगर पालिका परिषद का दर्जा दे दिया गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है।

छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत लिए गए इस निर्णय से डोंगरगांव के सुनियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार करीब 14,693 आबादी वाले इस नगर को अब विकास योजनाओं में अधिक प्राथमिकता और संसाधन मिल सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नगर पालिका बनने के बाद डोंगरगांव में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान और सामुदायिक भवन जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी नागरिकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

नगर पालिका का दर्जा मिलने पर डोंगरगांव के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और नागरिकों ने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने इसे डोंगरगांव के विकास के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय बताया।


Spread the love