Chanamurraa

भारत ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम, शुभमन गिल बनाए गए उपकप्तान, शमी की हुई वापसी

  • January 18, 2025
  • 17 Views
Spread the love

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15-सदस्यीय टीम का एलान हो गया है. रोहित टीम के कप्तान बने रहेंगे, शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. यह भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी.

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का एलान किया, लेकिन मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में जगह ना मिलना चौंकाने वाला विषय रहा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले नितीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल नहीं किया गया है.अजीत अगरकर ने यह भी बताया कि जसप्रीत बुमराह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में हर्षित राणा को मौका दिया जा रहा है.

बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत पर होगा. जायसवाल को भी 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह मिली है.

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह संभालेंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.


Spread the love