Chanamurraa

भीषड़ हादसा : रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली के पलटने से पास खड़ा युवक का नीचे दबने से मौत

  • December 1, 2024
  • 31 Views
Spread the love

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना चुईयां नाला के पास की है, जहां रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से युवक उसकी चपेट में आ गया। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली चुईयां नाला से रेत भरकर जा रही थी ।

अचानक नियंत्रण बिगड़ने से ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई और पास ही खड़ा युवक उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाया और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान चुईयां गांव निवासी युवक के रूप में की गई है।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेत परिवहन में लापरवाही रोकने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। इस घटना ने प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेत परिवहन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन न करना और ट्रैक्टरों की स्थिति पर ध्यान न देना, ऐसे हादसों का बड़ा कारण है।


Spread the love