Chanamurraa

तुम मुझे अच्छी लगती हो .. DFO पर महिला रेंजर ने लगाया गंभीर आरोप, दो साल से शोषण …. मुख्यमंत्री, मंत्री व केंद्रीय मंत्री से शिकायत

  • November 26, 2024
  • 39 Views
Spread the love

जशपुर : जशपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। जशपुर के DFO को महिला अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला रेंजर पर डीएफओ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाते हैं। इस मामले मं महिलारेंजर ने अधिकारियों के अलावे मुख्यमंत्री, मंत्री व केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। महिला डीएफओ ने सीएम के कैंप कार्यालय में लिखित शिकायत दी है।

जानकारी के मुताबिक जशपुर वन मंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय पर आदिवासी महिला रेंजर के गंभीर आरोप पर सनसनी मच गयी है। शिकायत में लिखा गया है कि DFO जितेन्द्र उपाध्याय पर शारिरिक संबध के लिए दबाब बनाते हैं।महिला रेंजर ने सीएम समेत कई मंत्री व केंद्रीय मंत्री, DIG को शिकायत पत्र भेजा है। शिकायत में कहा गया है कि 2022 में जब वो कुनकुरी में रेंज आफिसर के पद पर पदस्थ थी, तोडीएफओ ने कहा कि, तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, इस दौरान उसके साथ गलत कार्य के लिए प्रपोज किया गया।

जब महिला रेंजर ने इनकार कर दिया तो तत्कालीन विधायक से शिकायत कर कहा गया कि वो शासकीय कार्य के लिए सक्षम नहीं है। ये मामला 2022 का था। महिला रेंजकर अपने शिकायती पत्र में ये कहती है कि लगातार डीएफओ की प्रताड़ना बढ़ती जा रही है। विधानसभा चुनाव के पहले डीएफओ ने उसे धमकी दी थी कि वो अपना तबादला कुनकुरी से मनोरा करा लो, नहीं तो यूडी मिंज के दोबारा विधायक बनते ही उसके लिए मुश्किल हो जायेगी। जिसके बाद महिला ने अपना तबादला मनोरा करा लिया।

आरोप लगाया गया है कि मनोरा के साथ-साथ उसे जशपुर का भी प्रभार दिया गया था। एक दिन रेंजर को डीएफओ ने अपनी इनोवा कार में बैठाकर लोदाम क्षेत्र की तरफ ले गये। इस दौरान डीएफओ ने उसके साथ गलत हरकत की। साथ ही धमकी भी दी, कि अगर किसी को कुछ बताया तो बर्खास्त करा दूंगा। यही नहीं शिकायत में ये भी कहा गया है कि वो प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या भी कर सकती है। महिला रेंजर ने डीएफओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love