Chanamurraa

काम में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित

  • November 10, 2024
  • 25 Views
Spread the love

गौरेला पेंड्रा मरवाही । लापरवाही मामले में दो पटवारी को सस्पेंड किया गया है। दोनों पटवारी को पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं होने पर ये कार्रवाई की गयी है। मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही का है, जहां काम में कोताही बरतने के चलते दो पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने नक्शा बटांकन की प्रगति अपेक्षाकृत नहीं होने के कारण दोनों पर एक्शन लिया है।दरअसल, पेंड्रारोड तहसील की ओर से कलेक्टर को एक प्रतिवेदन भेजा गया था। जिसमें नक्शा बटांकन को लेकर पटवारी संजय कुमार पांडेय और विनोद कुमार पर लापरवाही बरतने की बात कही गई थी।

इस प्रतिवेदन पर दोनों से जवाब मांगा गया था।लेकिन संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने के बाद कलेक्टर ने दोनों को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि तक पांडेय तहसील कार्यालय में रहेंगे।


Spread the love