Chanamurraa

सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार, इतने करोड़ की मांगी थी फिरौती

  • October 31, 2024
  • 67 Views
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अझर मोहम्मद मुस्तफा को मुंबई पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को फोन करके ये धमकी दी थी और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। बता दें कि आरोपी मुंबई के बांद्रा ईस्ट का रहने वाला है।

2 करोड़ की मांगी थी फिरौती


मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिपार्टमेंट को एक मैसेज भेजा गया था कि अगर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो सलमान खान की हत्या कर दी जाएगी। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद वर्ली जिले की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वर्ली ट्रैफिक पुलिस को 2 धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। वर्ली पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ BNS की धारा 354 (2), 308 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया था।


Spread the love