Chanamurraa

सरकार का बड़ा तोहफा,मुफ्त में मिलेगा गैस सिलेंडर…

  • October 18, 2024
  • 49 Views
Spread the love

Lucknowयूपी के लोगों को दिवाली से पहले योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का आदेश जारी कर दिया है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को होगा. दीपावली से पहले ही मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देना शुरू किया जा चुका है.

बता दें कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत हर साल 2 बार दिवाली और होली में योगी सरकार मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का वितरण करती है. यही वजह है कि हर बार की तरह इस बार भी योगी सरकार प्रदेश की जनता को मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर दे रही है.

पिछले वर्ष यूपी सरकार ने 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया था. जिससे 1.85 करोड़ परिवार को इसका लाभ मिला था. वहीं इस साल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ परिवार हो गई है. लोगों को मुफ्त में सिलेंडर देने के लिए योगी सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है, जबकि शेष छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है.


Spread the love