Chanamurraa

एनकाउंटर में मारा गया बहराइच हिंसा का आरोपी, दूसरा घायल…

  • October 17, 2024
  • 57 Views
Spread the love

बहराइच। यूपी में बहराइच हिंसा के बाद यूपी पुलिस ने कड़े तेवर दिखाते हुए एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत हुई है वहीं एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। यूपी पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। इससे पहले हिंसा में शामिल कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं हिंसा के बाद से बहराइच में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

हिंसा भड़कने के बाद लोगों ने की थी तोड़फोड़, आगजनी
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के एख आरोपी सऱफराज का एनकाउंटर कर दिया गया है। बता दें कि रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी।

पथराव में 6 लोग हुए थे घायल
पथराव तथा गोलीबारी में करीब छह लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों, वाहनों आदि में आग लगा दी जिसके बाद बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।


Spread the love