Chanamurraa

प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या, मौके पर एसपी सहित आलाधिकारी पहुंचे

  • October 14, 2024
  • 75 Views
Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला समाने आया है. जहां सूरजपुर कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. दोनों की लाश घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में संदिग्ध हालात में मिली है.

इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. फिलहाल, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.


Spread the love