Chanamurraa

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, रिपोर्ट्स में दावा

  • October 11, 2024
  • 65 Views
Spread the love

नई दिल्ली। रतन टाटा के बाद अब नोएल टाटा ही टाटा ट्रस्ट की कमान संभालेंगे। वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी टाटा समूह की कंपनियों के अध्यक्ष हैं, साथ ही टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं।

कौन हैं नोएल टाटा
नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। दरअसल रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा ने पहली शादी सूनी टाटा से की थी, जिनसे उनके दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए। सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसवमेन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं। 

नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े एकल शेयरधारक और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। दंपति की तीन संतान हैं, जिनमें लीह टाटा, माया टाटा और नेवाइल टाटा शामिल हैं। नोएल टाटा की बेटी लीह टाटा भी टाटा समूह में अपनी पहचान बना रही हैं। स्पेन में प्रतिष्ठित IE बिजनेस स्कूल में मार्केटिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की और फिलहाल टाटा समूह के साथ काम कर रही हैं। लीह ने 2006 में ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की। पिछले कुछ वर्षों में, वह रैंक में ऊपर उठती गई हैं और वर्तमान में ताज होटल्स में विकास और विस्तार के प्रबंधक के रूप में कार्य करती हैं। 


Spread the love