Chanamurraa

सीजीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट, इंटरव्यू के लिए 703 अभ्यर्थियों का चयन

  • September 30, 2024
  • 45 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 242 पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में 3597 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इसमें से 703 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है. राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 के लिखित परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं.

जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा अभी साक्षात्कार की तिथि जारी नहीं की है। इसकी जानकारी जल्द ही आयोग की वेबसाइट में दी जाएगी।

वहीं साक्षात्कार के लिए चुने गए सभी अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक का प्रयोग कर ऑनलाइन दर्ज करना होगा। ऑनलाइन अग्रमान्यता अंकित करने के लिए तिथि अलग से जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार दिनांक से एक दिन पूर्व मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार तारीख के एक दिन पूर्व दस्तावेज सत्यापन नहीं करवाया जाएगा, उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 के लिखित परीक्षा के परिणाम आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दिए गए हैं। 


Spread the love