Chanamurraa

बदमाशों ने किराए पर ली कार, चाकू से ड्राइवर पर किया हमला, फिर कार लूटकर हो गए फरार…

  • September 25, 2024
  • 90 Views
Spread the love

रायगढ़। जिले में आए दिन मारपीट और लूट की वारदातें सामने आ रही है. आज कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन से दो अज्ञात लोगों ने एक कार किराए पर बुक की और उसे टीपा खोल की ओर ले गए। जहां उन्होंने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया और कार लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी ड्राइवर के साथ कार में बैठकर जाते हुए कैद हो गए।

एसपी दिव्यांग पटेल ने मीडिया से बातचीत में घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने रेलवे स्टेशन से कार किराए पर ली और टीपा खोल के पास जाकर ड्राइवर पर चाकू से वार कर उसकी कार ( कार क्रमांक – CG13BA5441) लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love