Chanamurraa

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “उल्लास साक्षरता अभियान” का शुभारंभ

  • September 8, 2024
  • 34 Views
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर “उल्लास साक्षरता अभियान” का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने की।

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया और साक्षरता के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साक्षरता ही शिक्षा का आधार है और इसके बिना व्यक्ति और समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार की साक्षरता अभियान की पहलों के बारे में भी बताया।


Spread the love