Chanamurraa

बड़ा हादसा टला :चलती मालगाड़ी से अलग हुआ इंजन, ट्रैक पर 1 घंटे खड़े रहे डिब्बे…

  • August 26, 2024
  • 75 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को चलती मालगाड़ी का इंजन डिब्बों से अलग हो गया। जिससे मालगाड़ी करीब 1 घंटे तक खड़ी रही। हालांकि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। यह रेल हादसा मोहबा बाजार इलाके में हुई है।

हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। मालगाड़ी को इंजन से जोड़ा गया और ट्रेन रवाना की गई। हालांकि इस मामले में रेलवे अधिकारियों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।


Spread the love