Chanamurraa

नक्सलियों ने अपने ही महिला साथी को उतारा मौत के घाट,शव के पास फेंका पर्चा…

  • August 22, 2024
  • 65 Views
Spread the love

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बाद अब सीमावर्ती तेलंगाना राज्य के कोत्तागुड़ेम में नक्सलियों ने अपने ही साथी की मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी है। चेरला थाना क्षेत्र के चेन्नापुरम में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाकर संगठन में सैन्य प्रशिक्षक व रक्षा बल की कमांडर महिला नक्सली नीलो उर्फ राधा को जनअदालत लगाकर मार डाला। शव के पास नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है।

पर्चे में लिखा गया है कि मृत नक्सली हैदराबाद की रहने वाली थी। नक्सल संगठन में भर्ती होने के बाद वह छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आंध्रप्रदेश और ओडिशा में सक्रिय थी। नक्सलियों को संदेह था कि वह संगठन में रहते हुए पुलिस के लिए काम कर रही थी।

एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों की ओर से दूसरी बार साथी नक्सली की हत्या की गई है। 13 अगस्त को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में दक्षिण बस्तर डिविजन में सक्रिय असिस्टेंट कमांडर कुरसम मनीष की जनअदालत लगातार हत्या की थी। उस पर पुलिस के खुफिया अफसरों को संगठन की गोपनीय जानकारी देने का आरोप लगाया गया था।


Spread the love