Chanamurraa

कल कई अहम घोषणाएं संभव

  • August 14, 2024
  • 181 Views
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के गौवंश- मवेशियों को सड़क हादसे से बचने की योजना सरकार ला सकती है। साथ ही प्रदेश के 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और एरियर्स का इंतजार है। माना जा रहा है कि सरकार इस ओर ध्यान दे सकती है।

छत्तीसगढ़ के शासकीय विभागों को हाइटेक बनाने के लिए डिजिटल वर्क सिस्टम, कानून व्यवस्था में मजबूती लाने के लिए पुलिस से जुड़े कुछ नई व्यवस्थाएं, प्रदेश के किसानों-मजदूरों आदिवासियों से जुड़ी योजनाओं के ऐलान स्वतंत्रता दिवस के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में सड़क हादसों में मवेशियों और मवेशियों की वजह से आम लोगों की मौत की घटनाएं हुई हैं। सड़क पर आवारा पशु प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन गए हैं। सरकार गौ अभ्यारण्य बनाकर वहां आवारा मवेशियों को रखेगी।


Spread the love