वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो जर्जर मकानों के जमींदोज होने से हड़कंप मच गया। एक पुलिसकर्मी समेत आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना थाना चौक क्षेत्र में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास खोया गली की है। फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं इस घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




