नई दिल्ली : अगर आपको अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करवाना होता है तो आपको इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना होता है या फिर आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जा सकते हैं। दरअसल, आधार कार्ड आज के समय में बेहद जरूरी दस्तावेज है, क्योंकि ये एक पहचान पत्र है। पर क्या आप जानते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली? क्योंकि आज के समय में कुछ लोग चंद पैसों के लिए लोगों का नकली आधार कार्ड भी बना देते हैं। इसलिए आपको अपने आधार कार्ड को चेक कर लेना चाहिए कि कहीं ये नकली तो नहीं है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं…
आप ऐसे कर सकते हैं चेक, आपका आधार असली है या नकली:-
स्टेप 1
अगर आपको भी ये जानना है कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली तो आप चेक कर सकते हैं
इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/verify पर विजिट करना है
दरअसल, ये वो लिंक है जहां से आप सीधे चेक कर सकते हैं
स्टेप 2
अब जब आप इस वेबसाइट पर जा चुके हैं तो आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
ऐसे में आपको यहां पर दिए हुए ‘माय आधार’ वाले ऑप्शन को चुनना है
फिर आपको इसमें आधार सर्विसेज वाले सेक्शन में जाना होता है
स्टेप 3
अब जब आप इस सेक्शन में जाएंगे तो आपको आधार वेरिफाई वाले सेक्शन में जाना है
यहां पर जाने के बाद आपको आधार नंबर वाले विकल्प पर क्लिक करना है
इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जो आधार वेरिफिकेशन का पेज होगा
स्टेप 4
ऐसे में आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होता है
फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए वेरिफाई वाले बटन पर क्लिक करना होता है
ऐसा करते ही आपके सामने आपके आधार का स्टेटस नजर आ जाता है जिससे आप ये जान पाएंगे कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली है।




