Chanamurraa

बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर धमाकेदार भाषण दिया

  • July 29, 2024
  • 100 Views
Spread the love

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। वही बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भी पलटकर जवाब दिया जिससे कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने चुप्पी साध ली। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि- छत्तीसगढ़ से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसको लेकर सीधे राहुल गांधी पर वार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई ओबीसी और दलित सांसद जीत कर संसद आए हैं. ऐसे में राहुल गांधी क्यों विपक्ष के नेता बन गए. वह किसी अन्य दलित या ओबीसी नेता को क्यों नहीं नेता प्रतिपक्ष बना देते।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले किए. अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा में 99 सीटें पाने वाली पार्टी 240 सांसदों वाली पार्टी को बता रही है कि हम फेल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को भ्रमित करने का काम करती है। इससे पहले राहुल के भाषण के दौरान लोकसभा में खूब हंगामा हुआ। राहुल ने बजट में अग्निवीर का जिक्र नहीं होने पर भी निर्मला सीतारमण की आलोचना की. इस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद खड़े हुए और कहा कि नेता प्रतिपक्ष इस मसले पर देश को गुमराह कर रहे हैं. राहुल गांधी के कई बयानों पर स्पीकर ओम बिड़ला ने भी उन्हें टोका. संसदीय कार्यमंत्री किरन रीजीजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सदन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।


Spread the love