Chanamurraa

स्कूल बंद : 3 दिन तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

  • July 26, 2024
  • 124 Views
Spread the love

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भारी बारिश के कारण कलेक्टर ने सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अगले तीन दिनों (27, 28, 29 जुलाई) तक अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशनुसार, ये अवकाश सभी शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका के लिए लागू नहीं होगा। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर और दुर्ग संभाग में लगातार बारिश हो रही है। नदी-नाले भी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजधानी में भी सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में पिछले दो दिनों से उमस छाया हुआ था, जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान थे। आज हो रही बारिश ने उमस से थोड़ी राहत दिलाई है।


Spread the love