Chanamurraa

सरकारी कर्मचारियों के अच्छी खबर, सैलरी में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी, यहां की सरकार ने किया ऐलान

  • July 17, 2024
  • 90 Views
Spread the love

बेंगलुरु: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी के लिए कई तरह की खबरें आ रही है। कोई कह रहा है कि सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने वाली है तो कई कह रहा है कि अब देश में आठवें लागू होने वाला है। खासकर ऐसे समय में जब देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। सरकारी कर्मचारियों को भी आस है कि सरकार उनकी सैलरी में बढ़ोतरी करें। ये तो हुई केंद्रीय कर्मचारियों की बात, लेकिन राज्य सरकार भी सरकारी कर्मचारियों के हित में कई फैसले लें सकता है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी? यहां समझे कैल्कुलेशन
कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन ₹17,000 से बढ़कर ₹27,000 हो जाएगा, जबकि अधिकतम वेतन ₹1,50,600 से संशोधित होकर ₹2,41,200 हो जाएगा। न्यूनतम पेंशन 8,500 से बढ़कर 13,500 हो जाएगी और अधिकतम पेंशन 75,300 से संशोधित होकर 1,20,600 हो जाएगी। आपको बता दें कि यह संशोधन विश्वविद्यालयों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और स्थानीय निकायों पर भी लागू होगा।


Spread the love