Chanamurraa

रायपुर एम्स अस्पताल में चाकू लेकर मानसिक रोगी ने मचाया उत्पात, सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को मारा चाकू…

  • July 12, 2024
  • 126 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी के एम्स अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मानसिक रोगी ने दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से ASI सुरेश मिश्रा और आरक्षक भारतेन्दु साहू घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि युवक चाकू लेकर अस्पताल में लोगों को डरा रहा था, जिसकी सूचना पर आमानाका पुलिस पहुंची थी, तभी युवक ने अटैक कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह (25) निवासी बिरगांव को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान मानसिक रोगी युवक उनके नियंत्रण से बाहर होकर भीड़-भाड़ वाले स्थान में चला गया। ओम प्रकाश शाह अपने हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराने लगा, जिससे अस्पताल परिसर में हडकंप मंच गया।पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार मरीज के हाथ में चाकू था। ऐसे में वह गंभीर अपराध कर सकता था। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे घेर लिया और चाकू छीन लिया। मानसिक रूप से बीमार मरीज को पकड़कर काबू कर लिया गया।


Spread the love